सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नींबू पानी पीने के इतने सारे फायदे, नुकसान nimbu pani pine ke fayde aur nuksan

 नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान nimbu pani pine ke fayde aur nuksan

नींबू पानी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत ही कारगर और उपयोगी होता है | इसलिए हमें रोज सुबह उचित मात्रा में नींबू पानी का सेवन करना चाहिए | नींबू पानी हमारे स्वास्थ्य से संबंधित अन्य बीमारियों के रोकथाम में भी काफी फायदेमंद और उपयोगी होता है |नींबू पानी में कई तरह के पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं ,जो हमारे शरीर को ऊर्जावान तथा स्फूर्तिमय बनाते हैं | शरीर से संबंधित अनेक बीमारियां जैसे - इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाना, पाचन तंत्र को सही रखना , शरीर को स्फूर्ति और ऊर्जावान बनाना ,वजन को कम करना तथा चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने और चेहरे को चमकदार बनाने में नींबू का सेवन बहुत ही उपयोगी और लाभकारी होता है |

nibu pani pine ke fayde in hindi
 नींबू पानी पीने के फायदे


नींबू में विभिन्न प्रकार के विटामिंस और मिनरल्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है ,जो हमारे शरीर के  स्कर्वी रोग को दूर करने में काफी उपयोगी होता है | इसलिए सुबह-सुबह नींबू पानी पीने से हमारे शरीर विटामिंस ,पोटैशियम और फाइबर आदि मिलता है | मोटापे से ग्रसित व्यक्ति नींबू पानी का सेवन करते हैं इसके लिए वे गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिला कर  पीते हैं |

नींबू पानी पीने से कौन-कौन से फायदे (nibu pine ke fayde)होते हैं आईएस के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं |

नींबू पानी पीने के फायदे nibu pani pine ke fayde

नींबू पानी पीने के निम्नलिखित फायदे हो सकते हैं

 चमकदार त्वचा के लिए-nimbu ke fayde face ke liye

अगर आप चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं ,तो आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं | नींबू पानी का सेवन हमारी त्वचा में निखार लाने के लिए ,कील मुहांसों को दूर करने तथा चेहरे पर झुर्रियां है, उनको समाप्त करने के लिए किया जा सकता है |

nimbu ke fayde face ke liye
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नींबू पानी  का प्रयोग

नींबू के है इतने सारे फायदे जानकर  दंग रह जाएगे

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए-

नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित  होता है | वैसे देखा जाए तो प्रतिरक्षा तंत्र को बूस्ट करने के लिए अनेक प्रकार के पेय पदार्थ उपलब्ध है, लेकिन नींबू सबसे सस्ता सबसे आसान और सबसे बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर  ड्रिंक है |

डायरिया व मासिक चक्र में लाभकारी-

इसके अलावा भी यह डायरिया जैसी समस्याओं में असरदार होता है। डायरिया से पीड़ित व्यक्ति को नींबू पानी देने से बहुत ही लाभ होता है | मासिक चक्र के दौरान महिलाएं तीन से चार नींबू के रस का प्रयोग कर दर्द से निजात पा सकती हैं। नींबू का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने के लिए इसे गर्म पानी में मिलाकर पियें। 

 डायबि‍टीज  मे लाभकारी- sugar me nimbu ke fayde

नींबू पानी, हाई शुगर वाले जूस व ड्रिंक का बेहतर विकल्प माना जाता है। खासतौर से उनके लिए जो डायबिटीज के मरीज हैं या वजन कम करना चाहते हैं। यह शुगर को गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना शरीर को रिहाइड्रेट व ऊर्जावान बनाता है। 

पाचन क्रिया को सुचारू रखना-

 नींबू पानी का सेवन पाचन क्रिया को सुचारू रखने में काफी उपयोगी होता है | अगर आप भी रोज सुबह नींबू पानी का सेवन करते हैं, तो आपकी पाचन शक्ति काफी मजबूत बनी रहेगी | नीबू पानी से गैस (एसिडिटी) की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है |

,raat me nimbu pani ke fayde
पाचन में नींबू पानी के फायदे


 ऊर्जा प्रदान करना -

नींबू पानी का सेवन शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए किया जा सकता है | आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति का ऊर्जावान रहना अति आवश्यक है | जब तक हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती रहेगी ,तब तक हम अपने कार्यों को आसानी व शीघ्रता से करते रहेंगे |इसलिए नींबू पानी का सेवन करना हमारे शरीर को ऊर्जावान बनाने में काफी महत्वपूर्ण साबित होता है |

नीबू पानी के सेवन से हम अपने आप को दिन भर ऊर्जावान बनाए रख सकते हैं |नींबू पानी के सेवन से मन को हल्का तथा शरीर को ऊर्जावान तथा  फुर्तीला बनाया जा सकता है |

nimbu namak pani ke fayde-

इसके लिए आप नींबू, पानी ,नमक और चीनी सभी को मिलाकर घोल बना लें |यह आपके शरीर को ग्लूकोज के रुप में उर्जा प्रदान करेगा|

 वजन कम करें -vajan kam karne ke liye nibu pani

बहुत से लोग बढ़े हुए वजन से काफी परेशान होते हैं |उनकी इस परेशानी का  कारगर इलाज हो सकता है |नींबू पानी नींबू में पाए जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को फर्क महसूस नहीं होने देता है ,जिसकी वजह से खाने की इच्छा नहीं होती | जिसके कारण वजन नियंत्रण में रहता है और  वह बढ़ भी नहीं पता है | नींबू पानी हमारे शरीर के विषैले तत्व या पदार्थों को बाहर निकालकर वजन को कम करने में सहायक सिद्ध होता है |

vajan kam karne me nibu pani ke fayde
vajan kam karne me nibu pani ke fayde

वजन कम करने के आसान घरेलू उपाय

नींबू की शिकंजी के फायदेnimbu ki shikanji ke fayde-

गर्मियों के मौसम में नींबू की शिकंजी पीने के अनेक फायदे  होते हैं | नींबू की शिकंजी कील -मुहांसों को दूर करने में अर्थात त्वचा निखारने में ,अस्थमा में ,पाचन क्रिया को मजबूत बनाने ,शरीर में पानी की कमी को दूर करने, शुगर को कंट्रोल करने में और इम्यूनिटी( प्रतिरक्षा तंत्र) को मजबूत बनाने में काफी उपयोगी और लाभदायक होती है |

 नींबू पानी पीने के नुकसान -nimbu pani ke side effects

नींबू पानी का अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है |अक्सर आयुर्वेदिक चीजों का अधिक मात्रा में कोई नुकसान नहीं होता है ,लेकिन जब हम किसी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो वह हमारे शरीर को किसी न किसी रूप में नुकसान पहुंचाता है ,चाहे वह थोड़ी ही मात्रा में क्यों ना हो ?

अधिक मात्रा में नींबू पानी (lemon water side effects in hindi)पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, क्योंकि अधिक मात्रा में पानी पीने से प्यास भी ज्यादा लगती है | परिणाम स्वरूप पसीना अधिक मात्रा में हमारे शरीर से बाहर निकलता है, जिसके कारण हमें डिहाईड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है |

इसके अतिरिक्त अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती है |अतः आप उचित मात्रा में ही नीबू पानी का सेवन करें |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट