दाद -खाज -खुजली क्या है?daad khaj khujli ka pakka ilaj
दाद एक प्रकार का चर्म रोग है |जो संक्रमण के कारण फैलता है| यह संक्रमित व्यक्ति के कपड़े छूने पहनने से हो सकता हैं |शुरुआत में यह धीरे धीरे फैलता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, यह बहुत ही तेज गति से फैलता है | यह फफूंदी से होने वाला रोग है| दाद होने पर यह जल्दी ठीक नहीं होता है और हमें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है |
![]() |
dad khaj khujali ka ilaj in hindi |
दाद खाज होने के कारण dad khaj hone ke karan
दाद की उत्पत्ति फफूंदी के कारण मानी जाती है | इस रोग में रोगाणु त्वचा की बाल की जड़ से त्वचा में प्रवेश करते हैं और हमारी त्वचा को प्रभावित कर देते हैं| यह पैरों और हाथों में दाढ़ी में या जांघों के बीच में बहुत ही शीघ्रता से फैलता है | दाद नमी वाले स्थानों पर बहुत ही शीघ्र गति से फैलता है जैसे- जांघों में या जहां पर अधिक पसीना आता हो |
लक्षण- dad khaj hone ke lakshan
शुरू में यह लाल रंग के छोटे से चकते के रूप में दिखाई देता है| और धीरे-धीरे या मटमैला रंग का हो जाता है |दाद होने पर खुजली और जलन भी होती हैं |और जब अधिक मात्रा में खुजली होती है तो उसे खुजलाने से खून भी निकल आता है |
दाद होने पर कुछ सावधानियां -dad khaj me savadhaniya
(1)दाद वाले स्थान पर नमी अधिक ना होने दें ,क्योंकि नमी रहने से आप जितना भी इसका इलाज कर ले ,वह जल्दी ठीक नहीं होगा |
(2)कपड़ों को हमेशा गर्म पानी में ही धोएं, जिससे जीवाणु मर जाए और अन्य स्थानों पर न फैलने पाए|
(3)दाद खाज खुजली वाले स्थानों पर हाथों से या नाखूनों से ना खुजाए | किसी कपड़े का प्रयोग करें|
(4)अत्यधिक तैलीय या गर्म चीजों का सेवन ना करें | जैसे - मीट ,जंक फूड और चाय का सेवन बिल्कुल ना करें |
दाद खाज खुजली के घरेलू उपाय dad khaj khujali ka ilaj in hindi
(daad khaj khujli ki dawa ayurvedic )
(1)पपीते का दूध -
दाद खाज खुजली में कच्चे पपीते का दूध काफी कारगर है |यदि आप कच्चे पपीते का प्रयोग दाद खाज खुजली वाले स्थान पर करते हैं, तो आपकी दाद- खाज -खुजली बिल्कुल ठीक हो जाएगी |यह दाद खाज खुजली की रामबाण औषधि है |
![]() |
papite ke dudh ka prayog |
इसे भी पढ़ें >>>अगर आप भी है खुजली से परेशान तो अपनाएं इन आसान से घरेलू नुस्खों को
(2)नींबू का प्रयोग -
अगर आपको दाद की समस्या है, तो आप गुलाब जल में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं | इससे फफूंदी खत्म हो जाती है और दाद(dad ka ilaj)भी ठीक हो जाता है |
(3) लहसुन का प्रयोग- to use garlic in home remedy of dad khaj khujali
लहसुन का रस दाद के ऊपर लगाने से फफूंदी खत्म हो जाती है | और दाद जल्दी से ठीक हो जाता है |
(3)अनार के पत्ते का प्रयोग-dad me anar ke patte ka prayog
अगर दाद बहुत ही पुराना है और यह जल्दी ठीक नहीं हो रहा है ,तो अनार के पत्ते को पीसकर दाद वाले स्थान पर लगाएं |इससे आपको खुजली में भी आराम मिलेगा और दाद बिल्कुल सही हो जाएगा |
(4)करेले का जूस -dad ke ilaj me karele ka use
दाद में करेले का जूस काफी फायदेमंद होता है अगर आप दाद पर करेले का रस लगाते हैं ,तो दाग ठीक हो जाता है |
इसे भी पढ़ें >>>मधुमेह रोगियों के लिए करेला है वरदान
(5)दाद वाले स्थान पर चाय पत्ती को पीसकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है
(6)काली मिर्च के पाउडर को देसी घी में मिलाकर दाद वाले स्थान पर लगाने से दाद( dad khaj ka ilaj )ठीक हो जाता है
(7) सोंठ, सुहागा और चन्दन बराबर मात्रा में घिसकर लगाने से दाद शीघ्र ही ठीक हो जाता है।
(8) अनार के पत्ते पीसकर दिन में दो बार लगाने से चम्बल ठीक हो जाता है।
(9) अनार के पत्ते छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें। 6 माशा की मात्रा में ताजे पानी के साथ सेवन करने से दाद और रक्त-विकार ठीक हो जाते हैं।
![]() |
dad khaj me anar ke patte ka prayog |
(10) गुलञ्च की मींगी घिसकर लगाने से गुठली दाद ठीक हो जाता है।
(11) तूम्बी का कोयला घी में घिसकर लगाने से गुठली-दाद ठीक हो जाता है।
(12) अजीर का दूध लगाने से गुठली-दाद (dad khaj khujli medicine)ठीक हो जाता है।
(13) अजवायन को जलाकर उसमें थोड़ा-सा नीलाथोथा और घी मिलाकर लगाने से बीछी-दाद मिट जाता है।
(14) नीबू के रस में पलास के बीज पीसकर लगाने से पुराना दाद (dad khaj ka ilaj hindi me) ठीक हो जाता है।
(15) सिंघाड़ा, सिंगी की जड़, हाऊ बेर तथा भारंगी की जड़ को पीसकर पीने से दाद ठीक हो जाता है।
(16) चकबड़ तथा हरड़ को कॉजी में पीसकर लगाने से दाद (dad ka ilaj gharelu)ठीक हो जाता है।
(17) अमलतास के पत्ते मट्ठा में पीसकर लेप करने से दाद मिट जाता है।
(18) 10 ग्राम नौसादर, 2 ग्राम पोटेशियम परमैगनेट को तिल के तेल में घिसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
(19) सुहागे को भूनकर लोहे के पात्र में डालकर देसी घी मिला लें। इसे लगाने से दाद (dad khaj khujali ka ilah bataye)में तुरन्त आराम होता है।
(20) गन्धक, कपूर,मिश्री बराबर मात्रा में लेकर पानी में पीसकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
(21) गेंदे के पत्तों को पीसकर लगाने से दाद शीघ्र ठीक हो जाता है।
(22) आक का दूध -
पुराने दाद(purane daad ka ilaj) को ठीक करने के लिए उसे पहले कपड़े से रगड़ दें, फिर आक का दूध लगा दें। इसे लगाने से जलन बहुत होती है, लेकिन एक बार के प्रयोग से ही दाद ठीक हो जाता है।
![]() |
dad khaj khujali me auk or madar ka prayog |
(23) राल, गनधक और सुहागा बराबर मात्रा में मिलाकर नीबू के रस में घिसकर लगाने से सात दिन में दाद जड़ से नष्ट हो जाता है।
(24) 10 ग्राम सत्यानाशी के बीज, 2 ग्राम नीलाथोथा पीसकर तेल में मिलाकर लगाने से पुराना दाद (purane dad khaj khujali ka ilaj)भी ठीक हो जाता है।
(25) मिट्टी के तेल में सेंधानमक चन्दन की तरह घिसकर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
kumarvinodak786@gmail.com