सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

घुटनों के दर्द को चुटकियों में दूर कर देगा यह रामबाण घरेलू नुस्खा ghutno ke dard ka ramban gharelu ilaj

 घुटनों के दर्द का आयुर्वेदिक उपचार /उपाय (ghutno ke dard ka ayurvedic upchar)

घुटने के दर्द की समस्या आम होती जा रही है | बच्चे हो या जवान हो या बूढ़े हो यह हर उम्र के लोगों के लिए एक गंभीर समस्या हो गई | आज हम आपको घुटने के दर्द के कारण और इसके कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिस का प्रयोग करके आप घुटने के दर्द को बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं | घुटने के घरेलू उपाय बताने से पहले आइए जान लेते हैं कि घुटने के दर्द के कारण क्या होते है |

ghutno ka dard ka ramban gharelu upay
घुटने के दर्द के घरेलू उपाय


घुटने के दर्द के निम्नलिखित कारण होते हैं (ghutno ke dard ka karan)

  1.  मोटापा घुटने का दर्द का एक प्रमुख कारण है |मोटापा बढ़ने से घुटने पर भार अधिक पड़ता है ,जिसकी वजह से घुटनों में दर्द हो जाता है |
  2. गठिया की बीमारी के कारण भी घुटनों में दर्द या जोड़ों में दर्द की समस्या पैदा हो जाता है |
  3.  कभी-कभी जाने -अनजाने में हमें घुटने में चोट लग जाती है या कहीं ठोकर लग जाती है | जो आगे चलकर घुटने के दर्द का प्रमुख कारण बनती है |
  4.  लुब्रिकेशन (चिकनाई) का समाप्त होना भी घुटने का दर्द का प्रमुख कारण है | डॉक्टरों के अनुसार हमारे घुटनों में जो गिरीश होती है ,जिसकी वजह से हड्डियां आपस में रगड़ नहीं खाती ,उनका समाप्त होना भी घुटने का दर्द का कारण होता है |
  5. आयु बढ़ने के साथ-साथ भी घुटनों में दर्द होने लगता है |

घुटने के दर्द के रामबाण घरेलू उपाय (ghutno me dard ka gharelu ilaj in hindi)

 हल्दी वाला दूध -ghutno ke dard me haldi wale dudh ke fayde

हल्दी में anti-inflamantory के गुण पाए जाते हैं |यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी कारगर होती है |इसके सेवन से दर्द में आराम मिलता है | इसे आप बच्चे, जवान और बूढ़े सभी को दे सकते हैं|

इसके लिए आप डेढ़ गिलास दूध में ,एक चम्मच हल्दी ,एक चम्मच सोंठ (अदरक पाउडर )तथा थोड़ी सी काली मिर्च, सभी को मिलाकर अच्छी तरह से पका ले | इसके सेवन से घुटने के दर्द में बहुत लाभ होगा |

home remedies for ghutno ka dard
 हल्दी वाला दूध पीने के फायदे


 मेथी की चाय -

मेथी में भी anti-inflamantory के गुण पाए जाते हैं |इसके प्रयोग से भी आप घुटनों के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं |इसके लिए आप एक से डेढ़ गिलास पानी में, एक चम्मच मेथी दाना डाल कर अच्छी तरह से उबाले |जब पानी एक गिलास रह जाए , तो उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला कर पिए|

पैदल चलने की आदत डालें -

पैदल चलना घुटनों के दर्द(ghutno ka dard in hindi)के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से भी काफी फायदेमंद होता है | पैदल चलने से हमारे पैरों के जॉइंट (जोड़) खुलते हैं |अगर आप तेज नहीं चल सकते हैं ,तो धीरे-धीरे चलने का ही अभ्यास करें |आप डेली कम से कम 20 से 30 मिनट तक पैदल चलने का अभ्यास करें | इसे घुटने के दर्द में बहुत ही लाभ होगा |

ghutno ki awaz ka ilaj
 पैदल चलने के फायदे


घुटनों के बीच तकिया लगाकर  सोए-

जब हम रात को सोते समय करवट लेते हैं तो हमारे घुटने एक दूसरे के ऊपर दबाव डालते है |अगर आप घुटनों के बीच तकिया लगा कर सोएंगे, तो आपके घुटनों पर दबाव बहुत ही कम पड़ेगा |यह घुटनों के दर्द में काफी कारगर उपाय है| इसे आप रात को सोते समय जरूर आजमाएं |

 

 एलोवेरा का प्रयोग-

 सबसे पहले एलोवेरा लेकर उसका जेल निकाल लें | उसमें एक चम्मच अरंडी का तेल, एक चम्मच हल्दी पाउडर डालकर, तीनों को अच्छी तरह से मिलाएं |इसके बाद अरंडी के पत्तों को तवे पर गर्म करके रख ले |अब घुटनों पर पेस्ट को लगाएं और ऊपर से अरंडी के गर्म पत्तों को रखकर बांध दें |इससे आपका दर्द छूमंतर हो जाएगा | अगर आपके घुटनों का दर्द पुराना है तो आप इस नुस्खे को कम से कम 10 दिन तक प्रयोग करें | इस नुस्खे का प्रयोग आप रात में ही करें |

aloevera jel ke fayde
 एलोवेरा जेल के फायदे

 एलोवेरा है कमाल की चीज इन सभी बीमारियों को खत्म करता है बहुत ही आसानी से

हल्दी, प्याज, तेल और चूने का प्रयोग -

अगर आपके घुटने में चोट लग गई है और खून जम गया है |जिसकी वजह से काफी दर्द हो रहा है ,तो आप हल्दी, प्याज तेल और चूने का प्रयोग करके उसे बहुत ही आसानी से ठीक कर सकते हैं | इसके लिए आप हल्दी ,प्याज , सरसों का तेल और चूना, सभी को मिलाकर गर्म कर ले | इसे घुटने पर रखकर ऊपर से अरंडी के पत्तों को रखकर बांधे | जमा हुआ खून फट जाएगा और घुटने का दर्द(ghutno ke dard ka gharelu upay) भी दूर हो जाएगा |

 कुछ जरूरी सुझाव -

  • वजन कम  करने की कोशिश करें
  •  पानी पीने में कोताही न बरते
  • कैल्शियम युक्त चीजों का प्रयोग अधिक करें 
  • अधिक मात्रा में फलों का सेवन करें
  • पौष्टिक आहार का प्रयोग करें
  • हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करें
  • सुबह-सुबह पैदल चलने की आदत डालें 
  • घुटनों की एक्सरसाइज प्रतिदिन करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट