सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगर आप भी नकसीर से परेशान हैं तो अपनाए इन आसान से घरेलू उपायों को

अगर आप भी नकसीर से परेशान हैं तो अपनाए इन आसान से घरेलू उपायों को

नाक से संबंधित अनेक रोगों में से नकसीर भी एक बीमारी है ।आमतौर पर नकसीर से संबंधित पीड़ित व्यक्ति में नाखून से खून बहने की समस्याएं होती हैं। नाक से खून बहने की समस्या व्यक्ति को किसी भी समय और कभी भी हो सकती है।  इस बीमारी में जब कभी व्यक्ति नाकों पर जोर देता है या उसकी नाक पर हल्की भी चोट लगती है ,तो उसके नाक से खून बहने लगता है नकसीर को नाक की  अर्श या बवासीर के नाम से भी जाना जाता है। मौसम परिवर्तन के साथ शरीर की गर्मी बढ़ने या अधिक गर्म पदार्थों के सेवन करने के फल स्वरूप भी हो सकता है ।आज हम  नाक  से संबंधित नकसीर की बीमारी के कुछ लाजवाब घरेलू उपायों के बारे में बात करेंगे।
https://vknewsspots.blogspot.com
 नकसीर के घरेलू उपाय

 नकसीर के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं


  1. सूखे आंवले को पानी में भिगो दें, जब यह मुलायम हो जाए तो पीसकर उसकी टिकिया बना ले। इसको सिर के तालू पर बांधने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।
  2.  आम की गुठली की गिरी को पीसकर उसका नस्य देने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  3.   गन्ने के रस की नस्य देने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।
  4. प्याज का रस  सूंघने से नाक से खून गिरना बंद हो जाता है।
  5. गूलर का पका हुआ फल शहद या गुड़ के साथ खाने से नाक से खून गिरना बंद हो जाता है।
  6. कटेरी के फल और पत्ते या जड़ को पीसकर रस बना लें। इसे सिर के तालु पर लगाने से नाक से खून गिरने की समस्या में बहुत लाभ मिलता है।
  7. केला के पेड़ का रस निकालकर सूंघने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  8.  चित्रण के चूर्ण में शहद मिलाकर चाटने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  9. ठंडे पानी की नस्य देने से नाक से खून गिरना बंद हो जाता है।
  10.  अनार के लाल फूलों का रस नाक में डालने से या सूंघने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  11.  चौलाई या नीम के पत्तों  को पीसकर कनपटी पर लगाने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  12. स्त्री के दूध में भंवरा के घर की मिट्टी मिलाकर सूंघने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  13. दाड़िम के पत्तों के रस को सूंघने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
    https://vknewsspots.blogspot.com
    नकसीर का घरेलू उपाय
  14. दूध में घी मिलाकर पीने या सूंघने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।
  15. गाय के दूध में देसी शक्कर मिलाकर सूंघने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  16. गधे की लीद का रस नाक में  टपकाने से नाक से खून गिरना बंद हो जाता है।
  17. मकड़ी का जाला  जलाकर नाक में फूकने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  18. रसौत जलाकर नस्य देने से नकसीर फूटना बंद हो जाती है।
  19.  ऊंट की बालों को जलाकर बनाई हुई भस्म को सूंघने से नाक से खून गिरना बंद हो जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट