सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आम ,आम के प्रकार और आम खाने के फायदे

 आम ,आम के प्रकार और आम  खाने के फायदे,kacche aam ke fayde,mango benefits in hindi,aam ke patte ke fayde,paka aam ke fayde in hindi,

आप को कौन नहीं जानता अर्थात  हमसे सभी लोग परिचित होंगे |फलों का राजा कहे जाने वाला आम अपने मीठे फल और औषधि गुणों के लिए काफी प्रसिद्ध है| आम को भारत सरकार ने अपना राष्ट्रीय फल भी घोषित किया है |आम अपने भारत देश में प्रचुर मात्रा में पैदा किया जाता है |
benefit or mango
benefit or mango

        आम अपने स्वाद व मीठेपन के लिए जाना जाता है |आम अधिकतर गर्मियों में पाया जाता है |आम के फलों का जूस निकाला जाता है जिसका प्रयोग गर्मियों में शीतल पेय के रूप में किया जाता है |आम पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है |जिससे भूख ना लगने की समस्या भी दूर होती है| कच्चे आम जिसका अचार बनाया जाता है उसके स्वाद के तो लोग दीवाने होते हैं |वैसे देखा जाए तो पूरा का पूरा आम अपनी फलों के साथ-साथ पत्तियों लकड़ियों और छालों अर्थात देखा जाए तो आम हर एक प्रकार से हमारे लिए उपयोगी और लाभदायक है |आम के पत्तों और सूखी लकड़ियों का प्रयोग हवन या यज्ञ मे किया जाता है|
        आम के छालों का प्रयोग घाव को सुखने में भी किया जाता है ऐसे अनेक उपयोगी कार्यों में आम के पेड़ का भी प्रयोग किया जाता है जैसे फर्नीचर के सामान खिड़की, दरवाजे और चौकी आदि |

 आम की प्रजातियां

 दुनिया भर में आम की अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं| इनमे से भारत में पाई जाने वाली कुछ प्रमुख प्रजातियाँ इस प्रकार है-

अल्फांसो-

यह सबसे उन्नत व महंगी किस्मों में से एक है|यह स्वाद में काफी स्वादिष्ट व मीठा होता है |इसकी पैदावार महाराष्ट्र के रत्नागिरी रायगढ़ व क्षेत्रों में होती है|
 गर्मियों में इस तरह खाएंगे अंगूर तो फायदा ही फायदा होगा

दशहरी

अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध दशहरी आम उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद क्षेत्र में अधिक मात्रा में पैदा किया जाता है| इसे चूसने वाला आम के नाम से भी जाना जाता है|

 चौसा -

चौसा गर्मियों के अंत में उपलब्ध होता है या सुनहरे पीले रंग का स्वादिष्ट आम होता है |

लंगड़ा-

 लंगड़ा आम की पैदावार उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में होती है भारत का सबसे लोकप्रिय आमो में से एक है |

aam khane ke fayde ,benefit or mango,langda aam
langda aam

हिमसागर -

 बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिमसागर आम की पैदावार अधिक होती है |इसका प्रयोग मिठाइयां व ड्रिंक बनाने में किया जाता है |

नीलम -

आम यह प्रजाति हैदराबाद में प्रचलित है आकार में अन्य आमों से छोटा होता है  |

बंगपालि या सफेदा -

मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश में पाई जाती है ।
 सेब खाने के गजब के है फायदे

केसर-

 गुजरात के जूनागढ़ में अपने स्वादिष्ट टेस्ट व केसर की खुशबू के लिए  काफी प्रसिद्ध है|

तोतापरी-

तोते की चोंच वाला यह आम है ,यह आम स्वाद में फीका होता है| ड्रिंक व सलाद ,अचार में इसका प्रयोग किया जाता है |

बादामी आम -

कर्नाटक में पाया जाता है जहां पर इसे कर्नाटक का अल्फांसो भी कहा जाता है|
आम ,आम के प्रकार और आम  खाने के फायदे
aam ke aushdhiya gun

 आम खाने के फायदे

हाजमा ठीक करने के लिए-

 मीठे आम का रस 20 ग्राम और सोंठ 2 ग्राम पीसकर मिला लें |सुबह के वक्त पीने से जिनको खाना ठीक से हजम ना होता हो उनके लिए बहुत अच्छा है 7 दिन तक पिये  है |

ताकत के लिए -

मीठे आम का रस, सवा सौ ग्राम दूध ,250 ग्राम चीनी मिलाकर लस्सी की तरह बना कर दो महीने तक शाम को पिए। मर्दाना ताकत और शरीर की कमजोरी को ठीक करने के लिए बहुत बढ़िया है। बर्फ डालकर भी पी सकते हैं।

 लू के लिए -

दो कच्चे आम आग में भूनकर उनका गोदा निचोड़कर 250 ग्राम पानी में थोड़ी बर्फ और चीनी मिलाकर दिन में दो बार पिए ।लू की बीमारी को ठीक करता है।

 गर्भवती महिलाओं के उल्टी में -

आम का रस 20 ग्राम और गुलाब 20 ग्राम ,कैलशियम वाटर 20 ग्राम सब को मिलाकर दिन में तीन बार पिलाने से गर्भवती की उल्टी को फायदा करता है ।यह खुराक का वजन है।
 कहीं आप भी तो नहीं खाते हैं पपीता करा सकता है  गर्भपात

 मंजन -

आम के पत्ते छाया में सुखाकर ,जला कर बारीक ,पीस कर रोजाना मलने से खून बंद करके दांत मजबूत करता है ।
मीठे आम का गूदा लेकर 250 ग्राम दही और जरूरत के मुताबिक चीनी और बर्फ मिलाकर लस्सी की तरह रगड़ कर रस बना लें ।यह गिलास रोजाना पीने से खून बढ़ता है शरीर को मोटा और तंदुरुस्ती और चेहरे का रंग निखरता है। लू से बचाता है। इसके साथ रोटी खाए तो बहुत अच्छी लगेगी और भूख भी बढ़ेगी।

 आंखों की रोशनी के लिये-

 आम में विटामिन ई भी तो तू बता पाया जाता है ,जो आंखों की रोशनी के लिए बहुत जरूरी है। आप के सेवन से आंखों की रोशनी बनी रहती है।

 चेहरे पर निखार के लिए -

 आम का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे की रौनक बनी रहती है ।आम में विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा की संक्रमण से रक्षा करता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट