दांतों के दर्द और उसके घरेलु उपचार/उपाय,अगर आपके भी दांतों में दर्द है तो ये है उपाय,दांत दर्द के घरेलु उपाय,दंत मंजन|
आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने सेहत के प्रति काफी लापरवाह होते जा रहे है,जिससे उन्हे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,ऐसे ही समस्याओं में से आज हम दंत रोग और उसके घरेलू उपाय के बारे में बात करने जा रहे हैं|
दांत हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है,यह हमारे खूबसूरती में भी चार चांद लगाता है,अगर हमारे एक भी दांत टुट जाए तो सारी खूबसूरती धरी की धरी रह जाती है|कभी-कभी दांतों में दर्द के कारण असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ जाता हैं|दांतो से सम्बन्धित रोग भी बढ़ते जा रहे हैं,दांतों से सम्बन्धित अनेक समस्याएं जैसे दांतों में दर्द होना ,दांतों मे पानी लगना, सड़न,दांतों का हीलना, दांतो मे कीड़ा लगना ,पायरिया आदि|
दांत मे दर्द होने के कुछ प्रमुख कारण-
- स्वस्थ दांतों के लिए दांतों का ध्यान रखना जरूरी होता है। दांतों का ख्याल नहीं रखा गया तो दांतों में कीड़े लगने का डर रहता है। इससे दांतों में कैविटी हो जाती है। यह दांत के दर्द का कारण बनता है।
- दांतों की जड़ों का कमजोर होना। गलत तरीके से दांतों की सफाई करने से दांतों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। इससे दांतों में दर्द होता है।
- दांतों के टूटने से भी दांतों में दर्द होता है।
- अक्ल दाढ़ (Wisdom Tooth) निकलने के दौरान दांतों में असहनीय दर्द होता है।
- अधिक मीठे खाने से भी दांत दर्द होता है। मीठा खाने के बाद, खाने के अंश दांतों और मसूड़ों में रह जाते हैं। यह कीटाणु अम्ल पैदा करते हैं, जो दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। यह संक्रमण दांतों की जड़ों तक पहुंच कर दांतों में दर्द पैदा करता है।
- कैल्शियम की कमी के कारण दांत कमजोर पड़ जाते हैं, जिस कारण दांतों में दर्द होता है।
- दांतों में बैक्टीरिया के इन्फेक्शन के कारण दर्द होने लगता है।
दांतों के दर्द के लिए घरेलु उपचार
- 5 ग्राम लौंग , 5 ग्राम कपूर, दोनों को बारीक पीसकर दांतों पर मलने से दांतों के सब रोग दूर हो जाते है|लौंग भी दांत दर्द से निजात पाने का एक कारगर उपाय है। लौंग में एंटी−इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एनेस्थेटिक गुण होते हैं जो दांतों के दर्द को कम करने और संक्रमण से निपटने में मदद करते हैं। आप लौंग को दांतों के बीच दबाकर रखें या फिर लौंग के पाउडर या तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
- सेंधा नमक और सरसो का तेल दोनो मिलाकर मंजन करने से पायरिया, दांतों का हीलना आदि सब रोग दूर हो जाते है|
- प्याज के पानी को दांतों पर मलने से बहुत से रोग ठीक हो जाते है और कीड़ा नहीं लगता हैं|
- अमरूद के पेड़ की ताजी पत्तियों को साफ करके मुंह में रख कर चबाएं।
- अगर आपके मसूड़ों में दर्द हो रहा है तो नमक का पानी आपके लिए राहतमंद साबित होगा। बस आप दिन में तीन से चार बार गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला करें। इससे सभी बैक्टीरिया खत्म होंगे और आपको दर्द से राहत मिलेगी।
- नींबू विटामिन सी का बड़ा स्रोत है। दांतों के दर्द वाले हिस्से पर नींबू का कतरा लगाने से दर्द से तुंरत राहत मिलती हैं |
- रुई को ब्रांडी में डुबोएं और दांतों में दर्द वाले स्थान पर लगाएं। इससे भी दांत का दर्द दूर होता है |
दंत मंजन-
- दालचीनी , धनिया भुना हुआ, सेंधा नमक , काली मिर्च, चोब चीनी , मस्तगी और कपूर कचरी प्रत्येक 10 ग्राम | पपड़िया कत्था 20 ग्राम, माजू फल 5 नग , सबको कूट- पीसकर मंजन बना ले | इसका प्रयोग करने से दांतों के रोग दूर होंगे |
- खुरासानी अजवायन, वायविडंग, अकरकरा तीनो बराबर मात्रा पीसकर मंजन बना ले ,और इसे प्रयोग करे|
- Note- दांतों मे अधिक तकलीफ होने पर डाक्टर को दिखाये |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
kumarvinodak786@gmail.com